इसके अलावा गिर्द बड़गांव के धर्मेद्र कुमार चतुर्थ, सरई मिश्रानी के अखिलेश पंचम, बैरा खास के विजयशंकर छठे स्थान पर रहे। उन्हें वीएनजीआईसी में मुख्य अतिथि धनंजय पांडेय ने पुरस्कृत किया।
कहा कि निरंतर मेहनत ही लक्ष्य प्राप्ति में मदद करता है। इसके पूर्व मास्टर खिलाड़ी महादेव प्रजापति ने बैराखास से रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
अध्यक्षता चेयरमैन हीरालाल मौर्य, संचालन कैलाश पाल ने किया। इस मौके पर श्यामधर उपाध्याय, मनोज कुमार, श्याम बिहारी,बिहारीलाल, प्रमोद कुमार, अनुराग, विजय चौरसिया, विजय त्रिपाठी, अनिल मिश्र, शिवलाल, रवि चौरसिया, अशोक यादव, शिवशंकर आदि रहे।