फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारी

Sun, 28 Jun 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। इस मामले में गोपीगंज थाने की पुलिस ने वाराणसी जिले के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



 पुरानी बाजार निवासी तौफीक अहमद (22) वाराणसी के मडुआडीह थानाक्षेत्र के चुरामनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। कई महीने से पगार न मिलने पर उसने कुछ दिनों से काम छोड़ दिया है।

इससे पेट्रोल पंप संचालक नाराज है। शनिवार को पेट्रोल पंप संचालक के परिवार के लोग कार से इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ जा रहे थे।

 इत्तफाक से तौफीक भी साइकल से जंगीगंज से गोपीगंज की तरफ जाते समय छतमी के समीप उन्हें मिल गया। कार सवार लोग उससे काम छोड़ने को लेकर पूछताछ करने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान कहासुनी हो गई और कार सवार एक युवक ने तौफीक पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी और वह घायल हो गया। आवाज सुनकर लोग दौड़े तो कार सवार भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद गोपीगंज थाने की पुलिस पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर गोपीगंज थाने की पुलिस ने वाराणसी के लोहता थानाक्षेत्र के भिटारी निवासी राघवेंद्र, लवकुश तिवारी, कुश तिवारी और सिगरा थानाक्षेत्र के महमूरगंज निवासी धर्मेंद्र उपाध्याय और रेखा पत्नी राजेंद्र उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें