फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूटपाट कर ट्रेन से नीचे फेंका

Thu, 08 Jan 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार की सुबह वाराणसी से पुणे जा रही महिला के साथ दो बदमाशों ने ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पास लूटपाट की और विरोध करने पर उसे धक्का देकर ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजनों के आने पर उसे वाराणसी भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के हवदासीपुर निवासी पिंकी देवी (35) पत्नी अनिल सिंह बुधवार को ज्ञानगंगा एक्सप्रेस से अपने पति अनिल के यहां पुणे जा रही थी। जहां उसके पति अहमदनगर में फोर्स में तैनात हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन खड़ी हुई तो वह पर्स लेकर बाथरूम में गई थी। इसके  बाद बेसिन में हाथ मुंह धुल रही थी कि  दो उचक्के उनका पर्स छीनने लगे। इस दौरान विरोध करने पर  उचक्कों ने पर्स छीनते हुए महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह    ट्रेन से नीचे गिर गई। ट्रेन जाने पर घायल पड़ी महिला को            देखकर लोगों ने जीआरपी          की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार          वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घायल महिला के अनुसार पर्स में 35 हजार नकद और कीमती गहने           भी थे, जिसे उचक्के लेकर           चलते बने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें