फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: पहले महिला को गाड़ी में बैठाया, फिर एक गांव के बगीचे में ले जाकर किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2020 08:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बगीचे में शनिवार को महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई गई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई।

विज्ञापन


कोइरौना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने ज्ञानपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन अक्टूबर को उसकी पत्नी गोपीगंज स्थित बैंक में किसी काम से गई थी। वहां से लौटते समय राजपूत ढाबा के समीप धनंजय कुमार शुक्ला, टिंकू उर्फ अजय शुक्ला, सोनू उपाध्याय और विकास कुमार शुक्ला मिले। परिचित होने के नाते घर छोड़ने के लिए उन्होंने उसे कार में बैठा लिया। वहां से ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बगीचे में ले गए और बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। पत्नी ने रात में वापस आकर अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए हैं उनकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है।

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि चार आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें