फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: पति से अनबन के बाद पत्नी ने खा लिया विषाक्त पदार्थ, मौत

Wed, 09 Dec 2020 07:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी निवासी एक सप्ताह पूर्व विषाक्त पदार्थ खाई विवाहिता सरस्वती ने मंगलवार की शाम दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की अपने पति से कुछ अनबन हुई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मंगलवार को विवाहिता के मायके वालों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के धारा विशंभरपट्टी गांव की सरस्वती का विवाह सुरियावां के विकास के साथ हुआ था। शादी के बाद दंपती को दो बच्चियां भी पैदा हुई। सुरियावां थानाध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व विवाहिता द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

आज जब विवाहिता की मौत हो गई तब उसके भाई ने इसकी सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें