फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर के लिए युवक ने फाड़ दी फाइल

Tue, 26 Apr 2016 01:10 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ)में सोमवार को वीआईपी नंबर के लिए तीन बाहरी व्यक्ति संबंधित लिपिक से भिड़ गए। मामला उलझा तो एक युवक ने फाइल ही फाड़कर फेंक दी। घटना को लेकर कार्यालय में अफरातफरी मच गई। लिपिक ने फाइल फाड़ने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों और दलालों की मनमानी से विभागीय कर्मचारी परेशान हैं। करीब तीन माह पूर्व दलालों के तोड़फोड़ के बाद प्रशासनिक सख्ती से माहौल शांत हुआ था, लेकिन एक बार फिर कार्यालय का माहौल बिगड़ने लगा है।

एक वीआईपी नंबर को लेकर सोमवार को तीन बाहरी व्यक्ति और विभाग के एक कर्मचारी में विवाद हो गया। नंबर को लेकर हुआ विवाद गाली गलौज तक पहुंच गया। मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने उक्त फाइल को ही फाड़ दिया। इसको लेकर  कार्यालय का माहौल गर्म हो गया। वारदात होते ही वहां मौजूद लोग भ्‍ाागने लगे लेकिन जब हकीकत पता चली तो मौजूद लोग एेसा करने वालों को सबक सिखाने में जुट गए। लेकिन तब तक झगड़ा करने वाले वहां से नौ दो ग्यारह हो चुके थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली के दो सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके पूर्व ही दलाल और बाहरी युवक खिसक लिए। संबंधित लिपिक ने युवक के खिलाफ ज्ञानपुर कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने तहरीर मिलने की बात से इनकार किया है। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ वीके मिश्रा ने कहा कि कार्यालय का माहौल खराब कर रहे लोगों को चिह्नित  किया जा रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें