फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की बेटी की हत्या मामले का पर्दाफाश

Sun, 06 Nov 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
26 अक्टूबर को दानूपुर पश्चिम पट्टी में सराफा व्यापारी की बेटी की हत्या अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी। शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी डीपीएन पांडेय ने बताया कि 26 अक्टूबर को दानूपुर पश्चिमपट्टी में रितु वर्मा की हत्या हुई थी। घटना के खुलासा के लिए सीओ भदोही, क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। विरोधाभाषी बयानों से पुलिस के लिये घटना का खुलासा करना एक जटिल चुनौती बन गई थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर गांव के परमेंद्र बहादुर बिंद की संलिप्तता प्रकाश में आयी। 
क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परमेंद्र पुत्र बनवारी बिंद निवासी दानूपुर को गिरफ्तार कर लिया। एपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना में संलिप्तता को स्वीकार किया। बताया कि जुलाई 2016 में गांव की एक लड़की से शादी करने के लिए भगाकर मुंबई लिवाकर गया था। घर वालों के दबाव में उसे लिवाकर आया। 
विज्ञापन

इस दौरान घर के सामने ही पंचायत रखी गई जिसमें सराफा व्यापारी रविंद्र वर्मा ने पंचायत में मेरे पिता से दो लाख रुपये लड़की के पिता को देने की बात कहकर समझौता कराया। मेरे पिता ने जमीन बेचकर और घर गिरवी रखकर एक लाख दिया। पंचायत में रविंद्र वर्मा की भूमिका खराब रही। वह मेरी जमीन को गरीबी के चलते खरीदना चाहता था। सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के लिए अपमानित करने लगा। पंचायत के बाद मैं बहुत ही दुखित और कुंठित हुआ। उसके बाद से ही अपमान का बदला लेने के लिए प्रयास कर रहा था।  घटना के दिन सुबह रविंद्र वर्मा को मारने के लिए नियत से घर में घुसा लेकिन उस दौरान रितु वर्मा के अलावा कोई नहीं दिखा। उस दौरान रविंद्र वर्मा को न पाकर उसकी बेटी को ही मार दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी ने क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें