फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के होटल में लड़की का हंगामा

Sun, 06 Nov 2016 01:42 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन रोड पर सपा नेता शोभित जायसवाल के ऑकेजन होटल के कमरा नंबर 107 में नशे में धुत एक लड़की ने हंगामा कर दिया। उसे एक लड़का लाया था, बाद में उसके तीन साथी और आ गए। वह रुपये दिलाने की मांग कर रही थी। पुलिस ने एक लड़के को होटल से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाकी साथी मौके से हंगामा होते देखकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा तीन बजे ऑकेजन होटल में लड़की के हंगामा करने पर होटल में हड़क प मच गया। वहां का स्टाफ भी होटल छोड़कर फरार हो गया। सूचना के करीब पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की बेहद नशे में थी। वह पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गई और कहने लगी उसके रुपये दिलाओ। छानबीन करने पर पता लगा कि लड़की को मीरगंज के मोहल्ला साहूकारा निवासी मुनीश पाठक लाया था। उसी ने अपनी आईडी होटल में जमा की थी। लड़की को उसने अपनी पत्नी बताकर होटल के रजिस्टर में एंट्री की है। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद महिला थाने की फोर्स लड़की को अपने यहां ले आई। यहां से जिला अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। उधर, पुलिस ने हंगामा के दौरान होटल के पास खड़ी कार लेकर भागने की कोशिश कर रहे मुनीश पाठक को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि तिलहर में क्रिकेट खेलने दौरान उसकी राहत नाम के लड़के से मुलाकात हुई थी। जंक्शन पर उसकी राहत से मुलाकात हुई तो उसके साथ लड़की थी। वह कार में बैठकर उसे और लड़की को होटल तक लाया था। कमरे में राहत ही था। उसने शांति विहार के रवि और फतेहगंज पश्चिमी के शान को बुला लिया। वह कमरे से बाहर आ गया था। हंगामा होने पर राहत बाहर आया। उसने बताया कि लड़की 50 हजार रुपये की मांग कर रही है। इस बीच उसके बाकी दोस्त भाग चुके थे। पुलिस ने होटल के बाहर से उसे पकड़ लिया। 

  
लड़की को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाई
लड़की को लेकर होटल में लेकर मुनीश ही घुसा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाद में तीन लड़के कमरे में गए। उन्होंने लड़की को शराब पिलाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। नशे में लड़की ने हंगामा खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


लड़की को लेकर भी उठ रहे हैं सवाल
-होटल में हंगामा करते पकड़ी गई शहामतगंज की रहने वाली यह लड़की सुभाषनगर में किराए के मकान में अकेली रहती है। पुलिस को लड़की ने बताया कि उसके पिता बेहद गरीब है। चार बहनें और भी हैं। घरवालों से विवाद हो जाने के बाद वह घर छोड़कर सुभाषनगर में रहने लगी है।


दोपहर में पकड़कर शाम को कराया मेडिकल
-होटल में हंगामा होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों को बचाने में लग गई। शनिवार की रात 11 बजे तक पुलिस लड़की की सही कहानी बताने से बचती रही। सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा कहने लगे कि लड़की के बारे में पता करा रहे हैं। आरोपी से बात करके ही इस मामले में कुछ बता पाऊंगा। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की और लड़के का मेडिकल करा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें