फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Mon, 19 Jan 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को सुबह केंद्र पहुंचने पर केंद्र संचालक के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी   मिलने पर पहुंची पुलिस मौका-मुआयना कर लौट गई।
विज्ञापन



मनापुर गांव निवासी श्याम सुंदर प्रजापति अभिया रोड पर कंप्यूटर सेंटर एवं प्रशिक्षण केंद्र चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम वह दूकान बंद करने के बाद घर चले गए।

 सुबह केंद्र पर आने के बाद जब उन्होंने शटर उठाया तो उनके पैरों के नीचे जमीन    खिसक गई। अंदर देखा तो वहां रखे तीन पीस कंप्यूटर, एक प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी समेत हजारों के सामान गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक करीब 80 हजार      रुपये मूल्य के सामान चोरी   गए हैं। पीड़ित ने बताया कि जो   सामान मरम्मत के लिए रखे गए थे, चोर उन सामानों को नहीं ले गए।

उन्होंने आशंका जताई कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम  दिया है।
इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

उधर, चोरी की घटना को लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलंब चोरी के मामले का खुलासा करने की    मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें