फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी करते पकड़ा गया युवक, पिटाई

Mon, 19 Jan 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पुलिस मुख्यालय के पास स्थित एक मंदिर में चोरी करने घुसे युवक पर लोगों की नजर पड़ गई। शोर मचाने पर वह सामान बटोरकर भागा तो लोगों ने दौड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास मंदिर से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने अन्य ढाबों और दुकानों में चोरी की घटना कबूली। सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के सामने कई ढाबे हैं। एक ढाबे के बगल में मंदिर है। रविवार भोर में सन्नाटा देखकर एक युवक मंदिर में चोरी करने घुसा। वह सामान समेट ही रहा था तभी बगल के ढाबे पर रहने वाले दिनेश की नींद खुल गई। मंदिर में अंजान शख्स को घुसे देखकर उन्होंने शोर मचाया तो वह मंदिर का सामान लेकर भागने लगा। इस बीच वहां जुटे लोगों ने मंदिर में चोरी के आरोपी युवक को धर दबोचा और जमकर धुनाई भी की। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय कुमार निवासी गंगानगर कैंट बताया। इस बीच सूचना पर सिविल लाइंस के एसआई बीआर बिंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तलाशी में उसके पास से मंदिर में चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें