भदोही जिले के सुरियावां थाने के गोकुलपट्टी गांव के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रयागराज से बच्चे के अपहरणकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। चर्चा है कि उसकी मौत पुलिस मुठभेड़ में हुई, हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। बच्चे को सकुशल बरामद किया गया।
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में प्रयागराज और जिले की पुलिस देर रात तक डटी हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले के आलापुर निवासी अभिषेक सिंह बड़े कॉन्ट्रैक्टर है। उनके यहां दो महीने पहले तक गाड़ी चलाने वाले संजय यादव को किसी कारणवश नौकरी से निकल दिया गया। मंगलवार को अभिषेक के 8 साल के बेटे रणवीर सिंह का संजय ने अपहरण कर लिया और कॉन्ट्रैक्टर से तीन करोड़ की फिरौती मांगी।
अभिषेक की शिकायत पर क्राइम ब्रांच प्रयागराज ने उसका पीछा किया। भदोही जिले के सुरियावा गांव के गोकुलपट्टी के पास पुलिस और संजय के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान संजय ने पुलिस के डर से खुद को गोली मार ली। हालांकि संजय को पुलिस की भी गोली लगी थी।
पोस्टमार्टम हाउस में प्रयागराज और जिले की पुलिस डटी है। एएसपीडॉ संजय कुमार ने कहा मामले की छानबीन चलरही है।