फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के आगे पस्त हुआ अपहरणकर्ता, पकड़ में आने से पहले कर बैठा ये काम

Wed, 22 May 2019 11:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
पिता अभिषेक की गोद में रणवीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोही जिले के सुरियावां थाने के गोकुलपट्टी गांव के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रयागराज से बच्चे के अपहरणकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। चर्चा है कि उसकी मौत पुलिस मुठभेड़ में हुई, हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। बच्चे को सकुशल बरामद किया गया।
विज्ञापन


ज्ञानपुर जिला अस्पताल में प्रयागराज और जिले की पुलिस देर रात तक डटी हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले के आलापुर निवासी अभिषेक सिंह बड़े कॉन्ट्रैक्टर है। उनके यहां दो महीने पहले तक गाड़ी चलाने वाले संजय यादव को किसी कारणवश नौकरी से निकल दिया गया। मंगलवार को अभिषेक के 8 साल के बेटे रणवीर सिंह का संजय ने अपहरण कर लिया और कॉन्ट्रैक्टर से तीन करोड़ की फिरौती मांगी।

अभिषेक की शिकायत पर क्राइम ब्रांच प्रयागराज ने उसका पीछा किया। भदोही जिले के सुरियावा गांव के गोकुलपट्टी के पास पुलिस और संजय के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान संजय ने पुलिस के डर से खुद को गोली मार ली। हालांकि संजय को पुलिस की भी गोली लगी थी। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में प्रयागराज और जिले की पुलिस डटी है। एएसपीडॉ संजय कुमार ने कहा मामले की छानबीन चलरही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें