फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के हत्यारों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के धनीपुर गांव में बारात में आए जौनपुर के भाजपा नेता दिनेश चंद्र मिश्र की रविवार को हुई हत्या के अगले दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस दबिश देती रही लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। यहां तक कि पुलिस घटना का कारण भी बता नहीं पाई। घटना के वर्कआउट के लिए क्राइम ब्रांच और गोपीगंज एसओ की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

धनीपुर गांव निवासी प्रमोद मिश्र के घर जौनपुर के सुरेरी थानाक्षेत्र के कोहड़ौरा गांव से आई बारात में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही वीरेंद्र मिश्रा उर्फ गोलई ने भाजपा के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्ष दिनेश चंद्र को लाइसेंसी रिवॉल्वर से आंख में गोली मार दी थी। गोली सिर को छेदते हुए पीछे से निकल गई। अस्पताल में चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और गोपीगंज थाने की पुलिस पहुंची। मृतक के भाई सुनील कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की तलाश में पुलिस ने रविवार की रात ही जौनपुर स्थित उसके गांव में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस कप्तान राजेश एस ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और गोपीगंज थाने की पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
इनसेट
नामजद मुकदमा दर्ज
लालानगर। धनीपुर में बारात में आए जौनपुर के भाजपा नेेता की गोली मारकर हत्या के मामले में जौनपुर के सुरेरी थानाक्षेत्र के कोहड़ौरा गांव निवासी वीरेंद्र मिश्र उर्फ गोलई के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई सुनील मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें