फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मुकदमों का करें निस्तारण: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एसपी सचिंद्र पटेल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अपराधियों पर सख्ती और रमजान पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान लंबित मुकदमे तेजी से निबटाने को कहा। साथ ही पुलिस पर्सन आफ मंथ बने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में पीली पर्ची एवं जन सुनवाई को बेहतर ढंग से करने पर महिला कांस्टेबल संगीता सरोज, गोपीगंज में रविंद्र कुमार, कोइरौना में मोहर्रिर रूपचंद्र, ऊंज में ओमप्रकाश गौड़, भदोही में तुफैल अहमद, सुरियावां में रविदत्त मिश्रा, दुर्गागंज में सुधीर यादव, औराई में शमशेर सिंह, चौरी में धनंजय सिंह और आईजीआरएस के शेषधर पांडेय को पुलिस पर्सन आफ मंथ पुरस्कृत किया गया। इसके बाद अपराध गोष्ठी की समीक्षा के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे छह माह से अधिक समय से लंबित मुकदमों का तेजी से निस्तारण करें।
अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाए। अपने थानाक्षेत्रों में खनन माफिया, अवैध शराब तस्करी, अवैध लकड़ी कटान, डग्गामार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाएं। पीड़ित व्यक्ति के प्रार्थना पत्र को मौके पर जाकर जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एएसपी डॉ. संजय कुमार, एसओ सुनील वर्मा, अजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें