फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससपा ने जारी रखा अनशन, नहीं हो रहीं मांगे पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट पर ससपा की ओर से चल रहे क्रमिक अनशन में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने स्कूली वैन हादसे में झुलसे 19 बच्चों को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन

12 जनवरी को हुए स्कूली वैन हादसे में झुलसे 19 बच्चों को मुआवजा दिलाने के लिए ससपा की ओर से जिला मुख्यालय पर 12वें दिन भी चला क्रमिक अनशन। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखित पत्र डीएम को सौंप कर बच्चों के अभिभावकों कोे मुआवजा देने की मांग की। कहा कि उपचार के दौरान बीएचयू में तीन बच्चों की मौत हो गई। बाकी बच्चों का इलाज अभी भी बीएचयू में चल रहा है जिन्हें इन्फेंक्शन से बचाने के लिए वातानुकूलित कमरे की जरूरत है, जो नहीं दिया जा रहा है। पत्रक में डीएम, बीएसए और एआरटीओ के निलंबन के साथ-साथ मृत बच्चों के अभिभावकों को 20 लाख, गंभीर और सामान्य झुलसे बच्चों को 10 और पांच लाख मुआवजा देने की मांग की। बच्चों के प्लास्टिक सर्जरी के लिए मुक्त चिकित्सा कार्ड देने की मांग की। कहा कि अभिभावक समेत पार्टी के पदाधिकारी मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखेंगे। इस दौरान सुजीत कुमार, राजन मिश्र, शोभनाथ गौतम, पारसनाथ, मुन्नरराम यादव, धनंजय, शिवराज आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें