फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दजज् कराने को बड़े भाई ने एसपी को दिया प्राथज्नापत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले युवक का शव गांव के तालाब में 6 फरवरी को उतराता मिला था। मृतक के सिर व आंख में चोट के निशान पाए जाने पर भाई ने हत्या का आरोप लगा एसपी को रिपोर्ट लिखे जाने का प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन


विकास कुंज दिबियापुर निवासी दलजीत सिंह पुत्र रामनरेश ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनका छोटा भाई मनजीत उर्फ बंटू 27 जनवरी को पुलिस परीक्षा में शामिल होने के लिए मथुरा जाने की कहकर घर से निकला था लेकिन वह मथुरा न जाकर पैतृक गांव भर्रापुर में चाचा बेटालाल के घर पहुंच गया। उसी रात वह वहां से लापता हो गया।

चाचा बेटालाल की ओर से 29 जनवरी को फफूंद थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई लेकिन फिर भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 6 फरवरी को मनजीत का शव गांव भर्रापुर के तालाब में उतराता मिला। बताया कि जब तालाब से शव को बाहर निकाला गया तो उसके सिर व आंखों पर चोट के निशान पाए गए और उसके मुंह पर पन्नी भी टेप से चिपकी हुई थी ।
विज्ञापन


शव की हालत देख कर उन्हें पूरा अंदेशा है कि उसके भाई का अपहरण करने के बाद 7-8 दिन बंधक बनाकर रखने के बाद बुरी तरह से प्रताड़ित कर बेदर्दी से उसकी हत्या कर दी गयी। शव को तालाब में फेंक दिया गया।

दलजीत का आरोप है कि जब वह थाना फफूंद में अपने भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। दलजीत ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने जाने की गुहार लगाई है। पीड़िता भाई के प्रार्थना पत्र पर एसपी ने उसे न्याय का आश्वाशन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें