मुंबई में फ्राड के एक मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे चौरी थाना क्षेत्र के सरबतखानी के एक आरोपी को बीती रात महाराष्ट्र पुलिस ने भदोही पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर साथ ले गई। मामला 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिम़ार्ड पर उसे साथ लेकर गई।
पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि मामला काफी पुराना है। आरोपी ज्योति प्रसाद मुकदमे की पैरवी में कोर्ट में स्वयं को प्रस्तुत नहीं कर रहा था जिसके चलते न्यायालय ने नान बेलएबल वारंट जारी किया था, जिसे लेकर सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस भदोही पहुंची। उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया गया और बीती रात आरोपी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला वर्ष 2008 में मुंबई सबअर्बन मुलुंड थाने का है, जहां किसी सुभाष शिवदासानी ने दो लोगों के विरुद्ध 10 लाख रुपये जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि मामले में मुंबई पुलिस कई बार भदोही आकर वापस जा चुकी थी लेकिन इस बार सटीक जानकारी हासिल कर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का अन्य आरोपी अभी फरार है।