फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दर्जन भर कच्चे मकान गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से कच्चे घरों पर आफत आ गई। जिले के अलग-अलग हिस्सों में दर्जन भर से अधिक कच्चे मकान जमींदोज हो गए। गोपीगंज के जगन्नाथपुर के पसियान बस्ती में संतरा देवी का कच्चा मकान बारिश से गिर गया। इससे घर में रखा हजारों का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजे की गुहार लगाई। औराई के कंसापुर निवासी लालचंद्र गौतम का कच्चा मकान गिर गया। इससे घर में रखा सामान नष्ट हो गए। मोढ़ के चकचंदा गांव निवासी भरत लाल यादव का खपरैल का मकान बारिश से गिर गया। मलबे में दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया। कोइरौना के रामकिशुनपुर बसही गांव में गोली राम बिंद, दीवाकर बिंद, भावापुर में बुधिराम प्रजापति, बारीपुर में बोड़ई राम और नारेपार के बब्बू धईकार का कच्चा मकान बारिश से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें