फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ 10 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
10 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

नगर के भीड़भाड़ वाले अजिमुल्लाह चौराहे पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्कों ने कालीन कारोबारी घर के बाहर खड़ी इंनोवा कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये उड़ा दिए। घटना से कालीन नगरी में सनसनी फैल गई। छानबीन के दौरान पुलिस ने बैंक से लेकर रास्ते में लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला, लेकिन उचक्कों का कुछ पता नहीं चल सका। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। बीते एक पखवारे में नगर में इस तरह की दूसरी घटना से व्यापारी दहशत में हैं।
कोतवाली अंतर्गत अजिमुल्लाह चौराहे पर कालीन निर्यातक प्रमोद बरनवाल का आवास ‘प्रभु कुंज’ है। रजपुरा बाईपास मार्ग स्थित उनकी कंपनी के मुनीम राजेश यादव ने कार चालक महेश के साथ सुबह 11.45 बजे यूनियन बैंक से 10 लाख रुपये निकाले और कार की अगली सीट पर रखकर दोनों ‘प्रभु कुंज’ आ गए। यहां रुपयों से भरा बैग गाड़ी की सीट पर ही छोड़कर दोनों टिफिन लेने के लिए घर में गए। टिफिन लेकर लौटे तो कार का शीशा टूटा था और रुपये गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यूनियन बैंक के सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की तलाश की। इसके बाद, अजिमुल्लाह चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का भी फुटेज खंगाला। निर्यातक के पुत्र प्रशांत बरनवाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक से लेकर ‘प्रभु कुंज’ तक कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सभी को खंगाला गया है। कुछ संदिग्ध भी मिले हैं। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक पखवारे में लूट की दूसरी घटना से दहशत
भदोही। एक पखवारे में कार का शीशा तोड़कर रुपये उड़ाने की दूसरी घटना से आम व्यापारियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस अभी कुछ दिन पूर्व इसी तरह उड़ाए गए 70 हजार रुपये के बारे में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाई थी, तब तक इस घटना ने कामकाजी शहर को हिलाकर रख दिया है। लोगों ने कहा कि पास ही में दस कदम पर पुलिस बूथ और मौका ए वारदात भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बाद भी बदमाशों का इस तरह का दुस्साहस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें