फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 56 शराब तस्कर गिरफ्तार, 5247 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव : कई तस्कर शराब से लदी कारों को छोड़कर पुलिस के सामने से भागे
विज्ञापन

बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शराब की जिले में बड़े स्तर पर तस्करी की जा रही है। चुनाव के कुछ दावेदार और उनके समर्थक अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए शराब वितरित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए हरियाणा से शराब मंगवाई जा रही है। जनपद में हरियाणा से तस्करी करके शराब सड़क और यमुना खादर के रास्ते भी आ रही है। पिछले तीन सप्ताह में जनपद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 5247 लीटर शराब पकड़ी। जो 11 वाहनों से बरामद हुई है। विभिन्न थानों की पुलिस ने शराब के साथ 56 लोगों को गिरफ्तार भी किया। कई स्थानों पर तस्कर अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने वाहनों से शराब बरामद की। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा चुनाव में शराब का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। दूसरे प्रांतों से शराब लेकर आने वालों को लगातार पकड़ा जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

केस : 1
भट्ठे में मिला शराब का जखीरा
सिंघावली अहीर बिजली घर के पास एक ईंट भट्ठे के अंदर छह दिन पहले शराब का जखीरा मिला था। यह शराब चुनाव में सप्लाई करने के लिए मंगवाई । हालांकि शराब किसकी थी, इसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


केस: 2
सेना का प्रतीत चिह् लगी गाड़ी में मिली शराब
यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौैकी पुलिस ने सेना का प्रतीत चिह्न लगी फोर्ड एंडिवर गाड़ी से दो नवंबर की शाम शराब बरामद की थी। पुलिस ने गाड़ी के साथ नीरज और सुनील निवासी गढ़ी (सोनीपत) को गिरफ्तार किया था।

केस: 3
शराब से लगी कार छोड़ पुलिस पर फायरिंग कर भागे तस्कर
छपरौली क्षेत्र के ककौर कलां के यमुना खादर के रास्ते तीन दिन पहले कार से शराब लाई जा रही थी। पता चलने पर पुलिस की टीम वहां पर पहुंची थी। आरोपी पुलिस को फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन


केस : 4
पालीटेक्निक का छात्र लग्जरी गाड़ी शराब लाते पकड़ा
बागपत। निवाड़ा चौकी पुलिस ने दो दिन पहले स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी में शराब लाते गिरफ्तार किया । जो रोहतक का अमन था। वह गुड़गांव के एक संस्थान में पालीटेक्निक का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें