फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख के सहारे गिरफ्तारी से बचने की जुगत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। एटीएम से जालसाजी कर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाने वाले एटीएम गिरोह तीसरी आंख के सहारे गिरफ्तारी से बचने की जुगत में लग गया हैं। जालसाजी में कई बार गिरफ्तार हो चुके ज्ञानपुर से सटे दो गांवों के आरोपी अपने घर के आगे और पीछे के हिस्सों में सीसीटीवी कैमरा लगवा चुके हैं। इसको लेकर गांव में काफी चर्चा हो रही है। सीसीटीवी लगाने से वह पुलिस की आवाजाही देचा सकते हैं।
विज्ञापन

ज्ञानुपर, भदोही, गोपीगंज समेत पूर्वांचल के विभिन्न शहरों में एटीएम की जालसाजी में गिरफ्तार होने वाले छह से सात युवक ज्ञानपुर से सटे दो गांवों के ही रहने वाले हैं। लगभग तीन साल के दौरान आधा दर्जन से अधिक बार पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद जमानत पर बाहर भी आए। जिले की पुलिस की निगाहे उन्हीं पर होने से वे अब मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड जैसे प्रांतों की ओर रुख कर चुके हैं। हालांकि गाहे-बगाहे जिले में हाथ मारने से बाज नहीं आते। ज्ञानपुर के दो छोरों पर स्थित दोनों गांव के तीन एटीएम के शातिरों ने पुलिस पर निगरानी रखने के लिए अपने घरों के आगे और पीछे सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। जिसका उन्हें फायदा भी मिला। एक सप्ताह पूर्व मध्य प्रदेश की पुलिस गांव में आई, लेकिन भनक लगने से सभी वहां से खिसक लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें