लालानगर/गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिराईं स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक भाग निकला। मृतक की शिनाख्त जोगिनका गांव निवासी अतुल सिंह (35) के रूप में हुई।
थानाक्षेत्र के जोगिनका गांव निवासी राजेंद्र बहादुर उर्फ मेवा सिंह के पुत्र अतुल कुमार सिंह उर्फ डब्बू बृहस्पतिवार को कहीं गए थे। अतुल दो भाइयों में छोटे थे। उनका दस वर्ष का एक पुत्र अंशुमान है। पिता के मुताबिक परिवार के लोग बेटी की ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को देर रात घर लौटते समय गिराईं पेट्रोल पंप के पास राजमार्ग पार कर रहे थे। इस दौरान वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रही ट्रक ने डिवाइडर के पास धक्का मार दिया। पीछे से आते वाहन ने उनके दोनों पैरों को रौंद डाला। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से राजेंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के कुछ देर बाद उनकी पहचान जोगिनका निवासी अतुल सिंह के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद गांव के सम्मानित व्यक्ति होने के कारण पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रात से ही उनके घर पर सांत्वना देने के लिए लोगों का आवागमन होता रहा।