फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखबादा)। मेरापुर थाना क्षेत्र के नगला मटीला गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। भागने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने दूसरी साइकिल सवार छात्र को भी घायल कर दिया। दोनों स्कूल से लौट रहे थे।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजनों ने मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।                   
अछरौड़ा गांव निवासी नंदकिशोर की बेटी नेहा (15) व काजल (13) एसएसपी इंटर कालेज राजेंद्र नगर में कक्षा सात में पढ़ती हैं। तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बहनें अलग-अलग साइकिल से अन्य बच्चों के साथ घर जा रही थीं। स्कूल से करीब एक किलोमीटर आगे नगला मटीला गांव के पास सामने से आ रहे नींवकरोरी से अन्नप्राशन कराकर लौट रहे ग्रामीणों से भरे ट्रैक्टर ने काजल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने ट्रैैक्टर भगाया तो बनकटी गांव निवासी हरवीर सिंह का बेटा पवन कुमार (15) चपेट में आकर घायल हो गया। वह कक्षा नौ का छात्र है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर घेर लिया। सूचना पर यूपी-100 पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैैक्टर कब्जे में लेकर चालक मनोज को हिरासत में ले लिया। पवन को सीएचसी मोहम्मदाबाद से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने संकिसा-मोहम्मदाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। सीओ राजवीर ने पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलने पर मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। मेरापुर थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।                   

ट्रैक्टर-ट्राली से उतरकर भागे यात्री               
मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के नूरमपुर गांव निवासी ट्रैक्टर-ट्राली सवार ग्रामीण बच्चे का अन्नप्राशन कराने नींवकरोरी गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों के ट्रैक्टर घेरते ही ट्राली पर सवार महिलाएं व पुरुष बच्चों सहित भाग गए।     
    
भाई-बहनो में दूसरे नंबर की थी काजल                   
अछरौड़ा निवासी नंदकिशोर के पांच बच्चों में काजल दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ी बहन नेहा भी उसके साथ कक्षा 7 में पढ़ती थी। जबकि छोटे भाई विशाल (10), अरुण (8) व कुंदन (5) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें