फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर में गत दिनों पैसे निकालने गए एक युवक का एटीएम कार्ड पास में खड़े ठग ने बदल दिया। इसकी जानकारी खाताधारक को तब हुई, जब उसके खाते से 25 हजार रुपये निकल गए और उसके मोबाइल पर मैसेज आया। भिखारीरामपुर गांव निवासी युवक को सुरियावां बाजार में एटीएम से पैसे निकालते समय ठग ने कार्ड बदल दिया था।
विज्ञापन

एटीएम पर पैसे की ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सुरियावां थानाक्षेत्र के भिखारी रामपुर गांव निवासी असलम अंसारी जालसाजी का शिकार हो गया। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। असलम ने बताया कि 20 अगस्त को सुरियावां थाने के सामने अपने भतीजे इरशाद के साथ पैसे निकालने गया था। पीछे खड़े एक अन्य युवक ने कहा कि एटीएम में पैसे नहीं हैं और चकमा देकर मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद महजूदा के एटीएम से दो बार में 25 हजार निकाल लिया गया। असलम और इरशाद भागकर महजूदा एटीएम पर गए। वहां के सीसीटीवी में कैमरे में देखने पर युवक को पहचान लिया। इस मामले की सूचना पुलिस और बैंक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें