फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत,बालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज के डुहिया निवासी अवधेश पांडेय (32) पुत्र लालधर पांडेय की शनिवार की रात में बारात जाते समय उपरदहां-प्रयागराज के पास सड़क हादसे में मौत हो गई और एक अन्य 10 वर्षीय बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हंडिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी भी हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन

डुहिया निवासी अवधेश के इलाहाबाद जनपद के माधोपुर-बरौत स्थित रिश्तेदारी में शनिवार को शादी थी। जहां पहुंचकर वह एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर बारात में जा रहा था। उपरदहां के पास पहुंचने पर ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जब तक आस-पास के लोग घायलों को अस्पताल ले जाते तब तक अवधेश ने दम तोड़ दिया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। दूसरे दिन रविवार को देर शाम शव डुहिया पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उक्त घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें