फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से पांच पशु बरामद, चालक वाहन छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे पांच पशुओं को बरामद किया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने नगर के मेनरोड तकिया कल्लन शाह के पास वाहन को रोका। पुलिस को देखते हुए चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बरामद पशुओं को एक पशुपालक की देखरेख में दे दिया। पुलिस ने बताया कि वाहन भी सीज कर ली गई है।
कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि जौनपुर की ओर से एक वाहन पर पशु लाद कर एक वाहन भदोही की ओर आ रही थी। डायल-100 को आशय की सूचना मिलने पर पुलिस गिरफ्तार करने की नीयत से मौके पर पहुंच गई। जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक उक्त वाहन भदोही नगर के तकिया कल्लन शाह तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चालक वाहन छोड़ कर फरार होने में कामयाब हो गया। वाहन से बरामद पांच वशुओं को पशु पालक की सुपुर्दगी में देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि बगैर लाइसेेंस बड़े जानवर काटने और मांस बिक्री पर प्रतिबंध है। शासन के निर्देश पर इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जानराकी हो कि रविवार को प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर एक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें