फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर-मोढ़ मार्ग पर एसपी ऑफिस के सामने शनिवार को शाम करीब छह बजे सफेद जिप्सी की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि जिस जिप्सी से दुर्घटना हुई, वह एसपी ऑफिस की तरफ मुड़ रही थी।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहनी गांव निवासी विनय कुमार शुक्ला (29) अपनी बड़ी मां किशोरा देवी (55) को बाइक पर बैठाकर महथुआ गांव किसी रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार शाम को छह बजे वह बाइक से अपने गांव बरमोहनी लौट रहे थे। इसी बीच आगे चल रही सफेद जिप्सी अचानक एसपी कार्यालय के सामने मुड़ गई, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर जिप्सी से भिड़ गए। इससे किशोरा देवी और विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुुलेस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोरा देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस वाहन से घटना हुई वह पुलिस की थी। वहीं दूसरी ओर घटना से भुक्तभोगी परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें