फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भू माफिया के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के भू-माफिया अब सतर्क हो जाएं। सीएम योगी के फरमान पर उन्हें चिन्हित करने का कार्य प्रशासन ने शुरू कर दिया है। जिले में एक पूर्व विधायक समेत तीन लोगों को जिला प्रशासन ने भू-माफिया के रूप में चिह्नित किया है। भूमाफिया को चिह्नित करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन की ओर से गठित कमेटी की ओर से तब तक तीन भू माफिया को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर गठित एंटी-भू-माफिया टास्क ने जिले की तीनों तहसीलों से एक-एक भू-माफिया चिन्हित किया है। चिन्हित भू-माफिया में एक पूर्व विधायक का भी नाम शामिल है। हालांकि जिले में भू-माफिया की तादाद कम नहीं है। लेकिन, प्रशासन की ओर से भू-माफिया को चिन्हित करने में सक्रियता कम दिखाई गई है। इसके चलते जिले में महज तीन भू माफिया निकलकर सामने आए हैं। भू-माफिया से तात्पर्य किसी की निजी भूमिधरी पर जबरन कब्जा करने वालों से है। एडीएम हरीलाल यादव ने बताया कि जिले के औराई तहसील क्षेत्र में भू माफिया के रूप में रामसूरत पुत्र गणेश को चिन्हित किया गया है। इनके कब्जे में 5.818 हेक्टेयर विभिन्न तरह की भूमि है। इस भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप है। इसी तरह ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के गनेशरायपुर निवासी गंगाराम उर्फ पखंडू पुत्र झुनकू हैं। इन पर .763 हेक्टेयर जमीन कब्जा करने का आरोप है। इसके अलावा भदोही तहसील क्षेत्र में पूर्व विधायक घनश्याम दुबे भी भू-माफिया में शामिल हैं। एंटी भू-माफिया टीम के सदस्य एवं अपर जिलाधिकारी हरीलाल यादव ने बताया कि जिले की तीनों तहसीलों में एक-एक भू-माफिया चिन्हित किए गए हैं। शीघ्र ही उनके खिलाफ शासनादेश के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें