फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। गोपीगंज नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चौराहा पर घायल अधेड़ की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने कब्जे में लिए ट्रक को सुलह समझौते पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर के सराय मुहाल चिकान गली निवासी मुमताज अहमद (58) रविवार को राजमार्ग के बड़ा चौराहा के पास सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों ने उन्हें गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस द्वारा कब्जेे में ली गई ट्रक को सुलह समझौते के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें