फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर समेत तीन नामजद, छह अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहिमनपुर मोहल्ले में खमरिया चौकी इंचार्ज एवं पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी पत्नी, बेटे समेत एक पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन 48 घंटे बाद पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सके। घटना के बाद से बस्ती में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के अहिमनपुर गांव निवासी संतोष कुमार औराई थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया जाता है कि वह शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे के आसपास अहिमनपुर में मकालू की दूकान पर कुछ लोगों के साथ वाद विवाद और गालीगलौज कर रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद खमरिया चौकी इंचार्ज आलोक श्रीवास्तव होमगार्ड रमेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे और उसे समझाने लगे। बताते हैं कि इसी बीच बात आगे बढ़ी तो मनबढ़ किस्म के संतोष ने चौकी इंचार्ज का हाथ पकड़कर ऐंठ दिया और उनकी पिटाई कर दी। संतोष के पक्ष में बस्ती के और लोग भी लामबंद हो गए। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष चौकी इंचार्ज और होमगार्ड के ऊपर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। किसी तरह जान बचाकर दोनों से वहां से भाग गए। देर रात चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर संतोष, उसकी पत्नी मीना और ज्ञानेंद्र समेत छह अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी की पत्नी मीना देवी, लड़के ज्ञानेंद्र और एक पड़ोसी मुन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। सीओ औराई पवन कुमार ने कहा कि घटना में तीन की गिरफ्तारी की गई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें