फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर मिला कंपनी कर्मी का शव

Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मझोला थानाक्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुरी में रविवार रात एक कंपनीकर्मी का शव बंद घर के अंदर खिड़की से बने फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने शव को फंदे से निकालकर पुलिस को सूचना दी। अंदेशा जताया गया कि कंपनीकर्मी ने आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।लक्ष्मणपुरी में कंपनीकर्मी सतीश कुमार, अपनी पत्नी वंदना, मां दयावती, बेटा कान्हा (6), बेटी मीठी (2) और बडे़ भाई रोहित (35) के साथ रहते हैं। सतीश ने बताया कि उनकी बहन सरिता शादीशुदा है, वह रिषिकेश में रहती है।

तीसरा भाई ह्देश अमृतसर में परिवार के साथ रहता है। मां दयावती भी इन दिनों अमृतसर में बेटे ह्देश के पास गई हैं। वंदना ने बताया कि उनके जेठ रोहित भी निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार सुबह 11 बजे वंदना अपने पति और बच्चों के साथ बुद्धि विहार में दीदी किरन के घर गई थीं। घर पर रोहित था।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे वंदना और उनका परिवार वापस आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। वंदना ने बताया कि उनके पति सतीश पड़ोसी की छत पर चढ़कर अपने घर के अंदर घुसे तो उन्हेें खिड़की पर बिजली के तार से बने फंदे में रोहित का शव जमीन पर पड़ा मिला। सतीश ने दरवाजा खोला, इस दौरान आसपास के लोग भी एकजुट हो गए।

मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। परिवार ने अंदेशा जताया कि रोहित ने आत्महत्या की है, हालांकि वजह के बारे में उन्हाेंने जानकारी से इंकार किया। घटना की सूचना पर मझोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसएचओ मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि कमरे की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

‘सुुबह खिलाया था रोहित को मनपसंद खाना’
मुरादाबाद। वंदना ने बताया कि सुबह रोहित सामान्य थे। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। अपनी बहन किरन के घर जाने से पहले उन्होंने रोहित को उसका मनपसंद खाना रोटी और भिंड़ी की सब्जी बनाकर खिलाई थी। रात को भी बहन के घर से ही रोहित के लिए खाना लेकर आई थी।
विज्ञापन



रोहित का किसी से झगड़ा होने से वंदना ने इंकार किया है। मामले की सूचना रोहित की मां दयावती सहित परिवार के अन्य लोगों को दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें