फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से लटकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज थानाक्षेत्र के चेरापुर गांव में रविवार सुबह नीम के पेड़ पर युवक साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना से गांव में खलबली मच गई। सुबह शौच करने के लिए गए ग्रामीणों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवालों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत कुछ दिनों से सही नहीं चल रही थी।
विज्ञापन

बिरनई ग्रामसभा के चेरापुर गांव निवासी राम लोलारख बिंद के तीन बेटों में सबसे छोटा लड़का विवेक बिंद (18) पुत्र रामलोरख उर्फ लोले बिंद की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब चल रही थी। शनिवार को राम लोलारख अपनी पत्नी के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में गया था। परिवारवालों ने बताया कि विवेक की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब चल रही थी। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह एक साड़ी लेकर घर से निकला। घरवालों को लगा कि वह सोने के लिए जा रहा है। सुबह घर से कुछ दूर नीम के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। खबर लगते ही वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। विवेक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाई सूरत में रहते हैं। घटना की खबर मिलने के बाद माता-पिता भी पहुंच गए। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें