फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

नगर के पड़ाव पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने गए एक व्यक्ति का कार्ड बदल कर दो दिन में दो लाख रुपये निकाल लिए गए। इससे खलबली मच गई है। गुरुवार को भुक्तभोगी की तहरीर पर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जोगिनका गांव निवासी कड़ेदीन सिंह पांच दिसंबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पड़ाव गोपीगंज के एटीएम से पैसा निकालने के लिए गए थे। पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड डाला, पैसा नहीं निकलने पर बगल में खड़ा व्यक्ति पैसा निकालने के नाम पर एटीएम कार्ड को बदल लिया। पैसा नहीं निकलने पर वापस कड़ेदीन वापस लौट आए। उसी दिन उनके खाते से 40 हजार रुपये रेखा सिंह पत्नी संजय सिंह काजीपुर बेलहनपुर हड़िया इलाहाबाद, दूसरे दिन छह दिसंबर को फिर 40 हजार उनके खाते से रेखा सिंह पत्नी संजय सिंह के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। दो दिन में ही एक लाख बीस हजार नगद निकाल लिया गया। खाते से खरीद भी की गई। दो दिन में कुल दो लाख रुपये निकाल लिए गए। कड़ेदीन सिंह का भारतीय स्टेट बैंक गोपीगंज शाखा में खाता है। मैसेज आने पर उन्हें दो लाख रुपये निकाल लिए जाने की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें