फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर गए युवक का अपहरण

Fri, 08 Dec 2017 12:20 AM IST
kannauj
विज्ञापन
कोतवाली में मां के साथ बैठा अपहृत चंदन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ।
कसावा चौकी क्षेत्र के ग्राम भारापुर में तड़के ट्यूबवेल पर गए युवक का गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और उसे एक मकान में बंद कर दिया। काफी देर तक युवक के न लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस दी।

पुलिस ने जब उसकी खोजबीन की, तो वह गांव के एक मकान में बंधक बना मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
क्षेत्र के ग्राम भारापुर निवासी नंदकिशोर दुबे का पुत्र चंदन सुबह करीब 6 बजे ट्यूबवेल पर गया था।

उसी समय गांव के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो युवक की मां ममता दुबे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कसावा चौकी इंचार्ज हरिओम गुप्ता पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वह गांव के ही एक मकान में बंधक बना मिला। चंदन ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


ममता दुबे ने गांव के ही वीरेंद्र, अरविंद, नरेंद्र, सुधीर व सरोज जाटव व एक अज्ञात युवक के खिलाफ घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने अपहृत चंदन को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें