फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा और गिरफ्तारी के लिए किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। युवक की हत्या के मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को नागरिकों ने दुर्गागंज तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया। करीब एक घंटे तक लगे जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीओ के समझाने पर दोपहर तीन बजे के बाद जाम समाप्त हुआ। तीन दिन पहले घर से गायब अमन का शव बुधवार को भदोही कोतवाली क्षेत्र के सरोई में मिला था। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग सामने आ रहा है।
कंसापुर स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी आवास में रहने वाले युवक अमन का कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की 25 फरवरी को शादी प्रस्तावित थी, लेकिन इससे पहले ही ही युवक अचानक लापता हो गया था। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। नामजद आरोपी संतोष कुमार गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सरोई के पास से अमन का शव बरामद किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अमन के परिवार वाले ग्रामीणों के साथ ज्ञानपुर कोतवाली पहुंचे। वहां हंगामा करने के बाद नाराज लोगों ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर करीब दो बजे चक्काजाम कर दिया। जाम लगते ही दुर्गागंज मार्ग, गोपीगंज और भदोही जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा की मांग कर रहे थे। बाद में सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह के आश्वासन पर तीन बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मां को बताया था अमन, फिल्मी स्टाइल में हत्या
ज्ञानपुर। अमन हत्याकांड में पूछताछ के बाद कई तथ्य सामने आ रहे हैं। 25 फरवरी को उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। 24 फरवरी को संतोष और उसके एक रिश्तेदार ने अमन को कपड़ा दिलाने के बहाने बुलाया और सरोई के पास हत्या कर दी। मृतक की मां ने बताया कि 24 फरवरी को उसके बेटे ने जाने से पहलेे कपड़े लेने जाने की बात कही थी। रिश्तेदारी में होने के चलते उसने अपने बेटे को भेजा था। अमन की मां ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करती तो उसका बेटा जिंदा होता।
विज्ञापन


नए सिरे से आवास का कराएंगे आवंटन
ज्ञानपुर। कंसापुर स्थित मान्यवर कांशीराम शहरी आवास में संदिग्ध और शरारती तत्वों की गतिविधियां बढ़ने पर ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले भर के लोगों को आवंटन किया गया था। प्रशासन से वार्ता कर अब नए सिरे से आवंटन कराया जाएगा, जिससे वहां फर्जी और किराए पर रहने वाले लोग हटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें