फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोट में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बैदा बाजार में छह दिन पूर्व अबूझ हाल में विस्फोट में झुलसी महिला अर्चना की सोमवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। वाराणसी के बीएचयू में गत पांच दिनों से वह भर्ती थी। 30 अक्टूबर की रात में रहस्यमय तरीके से हुए विस्फोट में दो लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन

30 अक्टूबर की रात में बैदा बाजार निवासी संजय जायसवाल के पक्के मकान में अचानक तेज विस्फोट हो गया था। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें संजय जायसवाल और उसकी पत्नी अर्चना गंभीर रूप से झुलस गई थी। सोमवार की रात बीएचयू में उपचार के दौरान अर्चना (38 ) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दो मंजिला जर्जर मकान का कुछ हिस्सा अब भी खड़ा है। पड़ोसी काशी जायसवाल, बसंता जायसवाल और कमला जायसवाल के घरों के नुकसान की आशंका बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर विस्फोट होने के बाद बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर आई थी लेकिन अभी भी वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। विस्फोट गैस सिलेंडर से हुआ या पटाखे के बारूद से, अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। परिवार वालों का मानना है कि प्रकरण की विधिवत जांच हो तो सच सामने आएगा। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि प्रकरण की जांच हो रही है, जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें