फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के सूंड से बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरि यावां। थाना क्षेत्र के अभोली बाजार में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब सड़क से जा रहे एक हाथी के सूंड घुमाते ही बाइक सवार दो लोग गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि दुर्गागंज निवासी बृजेश सिंह 30 और दूधनाथ 50 बाइक पर सवार होकर इलाहाबाद से आ रहे थे। अभोली बाजार पहुंचने पर सामने से जा रहे हाथी के सूंड घुमाते ही टकरा गए और अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर कर चोटिल हो उठे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना रहा कि गर्मी से बेहाल हाथी सूंड को इस तरह अगल-बगल घुमा रहा था कि बड़े वाहन भी टकराकर असंतुलित हो जाते। आननफानन में दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें