फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसकर एक मवेशी की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थाना के ककराही गांव में शुक्रवार की रात मड़हे में लगी आग से एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई जबकि छह मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। गांव वालों ने जिला प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

ककराही गांव निवासी राजेश यादव के मड़हे में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गई। जिसमें एक भैंस समेत सात मवेशी बंधे हुए थे। आग की चपेट में आने से मवेशियों की आवाज सुनकर पहुंचे तो मड़हा आग का गोला बन चुका था। परिजन और गांव वालों के काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब-तक एक भैंस की मौत के साथ छह मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए थे। घायल मवेशियों की चिकित्सक बुलाकर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें