फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और महामंत्री पर केस दर्ज ...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने कानूनगो की तहरीर पर लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व महामंत्री के खिलाफ शनिवार को मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लेखपाल राम अवध यादव ने संघ के पदाधिकारियों से कानूनगो रघुनारायण तिवारी द्वारा रिपोर्ट लगाने पर पैसा लेने की शिकायत की थी। जिसे लेकर संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री सनंदन भट्ट, तहसील अध्यक्ष दूधनाथ के साथ कानूनगो से मिले और उनसे आरोपों के संबंध में जानकारी चाही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। कानून गो की तहरीर पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष संजय कुमार व महामंत्री सनंदन भट्ट के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया। मामले में लेखपाल सनंदन भट्ट की ओर से भी तहरीर दी गयी है। जिसपर मामला दर्ज नही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें