गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक का धक्का लगने से ज्ञानपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपट्टी गांव निवासी प्रकाशचंद मौर्य (32) घायल हो गए। उन्हें गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया।
इसी प्रकार गोपीगंज पढ़ाव पर बाइक पर अपने भाई के साथ बैठकर जा रही ऊंज थानाक्षेत्र के पिलखुना गांव निवासी सविता देवी (21) पत्नी दिलीप कुमार निवासी असंतुलित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे भी गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।