फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की शटर काटकर चोरों ने उड़ाया नकदी व लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर क्षेत्र के राजमार्ग स्थित मिर्जापुर रोड तिराहे के ठीक सामने किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने बृहस्पतिवार को शटर काटकर गल्ले में रखे हजारों रुपये समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की।
बताया जाता है कि मिर्जापुर तिराहे के ठीक सामने एक नर्सिंग होम के बगल में खरहट्टी मोहाल निवासी नरेश अग्रहरि किराना की दुकान है। बीती रात वह दुकान बंद कर आवास पर चले गए। मामूली तकनीकी खराबी के कारण बिजली न रहने और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। कैश बाक्स में रखे 50 हजार से अधिक नगद सहित काजू, बादाम, इलायची और गुटखा सहित अन्य कीमती खाद्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक लगभग चार लाख की चोरी हुई है। सुबह अगल-बगल के लोगों की नजर जब टूटे शटर पर पड़ी तो इसकी जानकारी दुकान स्वामी नरेश अग्रहरि को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लिखापढ़ी कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाओं को बढ़ावा दे रहा विद्युत:व्यापार मंडल
गोपीगंज। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जयसवाल ने व्यापारकि प्रतिष्ठानों में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर रोष जताया है। वहीं घटनाओं को बढ़ावा मिलने में बिजली विभाग की भूमिका को भी कम नहीं माना जा रहा है। बताया गया कि मामूली रूप से तकनीकी फॉल्ट के चलते पूरी-पूरी रात बिजली की कटौती कर दी जाती है। इससे चोरों को बल मिलता है। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं का अविलंब पर्दाफाश न होने पर पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि जिस स्थान पर चोरी हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर डायल-हंड्रेड पुलिस तैनात रही। पुलिस की नाक के नीचे हो रहीं घटनाओं को अंजाम देकर चोर पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें