फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकराल लपटें देख सहमे लोग, आसपास के मकान खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज में फर्नीचर व्यवसायी के घर में आग लगने के बाद लपटों का तांडव देखकर नगर के लोग सहम गए। आसपास के कई घरों के लोग मकान छोड़कर बाहर निकल गए। आग से धधक रहे तीन मंजिले मकान पर लगे टॉवरों को गिरने की आशंका से घबराए लोगों में अफरातफरी मची थी। डर था कि कहीं टॉवर गिरने से घनी बस्ती के कई मकान प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के सदर मोहाल में व्यवसायी किशन लाल उमर के तीन मंजिला मकान में आग लगने के बाद नगर में खलबली मच गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। सबसे ऊपरी तल पर लगे दो टॉवरों के नीचे धधक रही आग की लपटों को देखकर टॉवर गिरने की आशंका में लोग परेशान हो गए। डर था कि काफी ऊंचे टावर गिरे तो न जाने कितने मकानों को क्षति पहुंचाएंगे। लिहाजा लोग अनहोनी की आशंका में घर छोड़कर बाहर निकल आए और दूर से तमाशा देखने लगे। आग की विभीषिका देखकर किसी की हिम्मत नजदीक जाने की नहीं हो रही थी। किशन लाल के घर वालों को मोहल्ले के लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें