गोपीगंज। अमवा माफी गांव में रविवार को हुईं मारपीट की दो घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज करा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा माफी गांव में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दीवार बना रहे लोगों को पड़ोस के लोगों ने जाकर गाली गलौज देते हुए दीवार बनाने से रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में विमला देवी (35), पूनम भारती (26), रेनू (15), सुशीला देवी (32), चमेला देवी (55) समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मारपीट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुई मारपीट की दूसरी घटना में अमवा माफी निवासी रीता देवी (19) और राजेश कुमार (26) घायल हो गए। घायलों का उपचार गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रमें कराया गया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।