ऊंज। ऊंज थानाक्षेत्र के रोही गांव में शनिवार की शाम अबूझ हाल में आग लगने से सीताराम गौतम के तीन रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए। इससे घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज आदि जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग को बुझाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर सीताराम के परिवार के समक्ष अब दो जून की रोटी की समस्या आ गई है। गांव के बृजेश सरोज और भगीरथी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड:़ित को आर्थिक मुआवजा दिलाया जाए।