चौरी। उत्तर मध्य रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड स्थित कंधिया फाटक का बूम तेज गति आ रहे ट्रक के धक्के से टूट गया। जहां कामायनी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन काशन के सहारे होने से रेल कर्मियों की हलकानियां बढ़ी रहीं। वहीं जब तक गेटमैन कुछ समझ पाता तब चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया। हालांकि गेटमैन पवन कुमार ने ट्रक का नंबर नोट कर स्टेशन अधीक्षक को नोट करा दिया है।
बताते हैं कि कामायनी एक्सप्रेस के आने का संकेत हो चुका था और गेटमैन फाटक बंद ही कर रहा था। उसी बीच बाबतपुर मार्ग पर वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए बूम तोड़कर भाग नि कला। आननफानन में इसकी सूचना स्टेशन पर दी गई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रक का नंबर रेलवे पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। तो वहीं ट्रेनों को काशन पर चलाकर गतंव्य को बढ़ाया जाता रहा।