फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सोमवार को मालगाड़ी के नीचे से रेलवे ट्रैक पार करते संग्रह अमीन के चपरासी की हथेली कट जाने के बाद रेलवे पुलिस ने लापरवाह रेलयात्रियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सोमवार से शुरू हुई कार्रवाई में अब तक डेढ़ दर्जन लोगों का चालान किया गया है। जीआरपी चौकी प्रभारी राम कुमार ने कहा कि अब नियमों को धता बताने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भदोही रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़कर दूसरा ओवर ब्रिज पूर्वी छोर पर बनाया गया है। लंबे प्लेटफार्म एक मात्र ओवरब्रिज वह भी एक किनारे होने से अधिकतर रेलयात्री रेलवे ट्रैक पार कर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाते हैं। यह प्रवृत्ति जान माल के लिए घातक सिद्ध हो रही है। कहा जा रहा है कि सोमवार चपरासी की हथेली कटने का मुख्य कारण यही है। यदि दोनो छोर पर फुट ओवर ब्रिज होते तो निश्चित रूप से ऐसा हादसा न होता। हालांकि जीआरपी इंचार्ज रामकुमार का कहना है कि रेलयात्रियों को नियमों का पालन करना चाहिए। आरपीएफ प्रभारी चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि अनियमित रूप से ट्रैक पार करते पकड़े लोगों से शमन शुल्क वसूल कर चेतावनी देकर छोड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि रेल उपरिगामी पुल होते हुए भी लोग उसका इस्तेमाल नहीं करते और जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें