फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह दिन बार परिजनों की मुस्कान लौटी, मिली राहत

Wed, 26 Jul 2017 01:18 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अपहरण के बाद से सराफा कारोबारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल (राजू कमरया) और उनके साथी राहुल अग्रवाल (राहुल छोले) के घर मायूसी पसरी हुई थी, लेकिन मंगलवार की रात दोनों की सकुशल बरामदगी होने की जानकारी मिलने पर परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। बारह दिन बाद उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। 
विज्ञापन

बारह जुलाई की रात साढ़े ग्यारह बजे दोनों कारोबारियों का अपहरण हुआ था। परिजनों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई थी। तब से परिजनों का एक - एक दिन दोनों की सकुशल वापसी के इंतजार में गुजर रहा था। दिन खिसकने के साथ - साथ उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही थी। अनहोनी की आशंका से वह परेशान थे। मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे राजू कमरया के भाई रवि अग्रवाल को कोतवाली पुलिस से दोनों के आगरा में मुक्त होने की सूचना मिली। उन्होंने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। इसके साथ ही दोनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। रवि अग्रवाल ने भर्राए गले से बताया कि खुशी बयान करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। सकुशल वापसी पर परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं। व्यापारी और सभी शुभचिंतकों के लगातार फोन आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें