फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनी मानसून की पहली बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। मानसून की पहली बारिश रविवार को एक विवाहिता के लिए जानलेवा बन गई। बारिश के बाद जलभराव के बीच पत्नी को स्कूटी पर बैठा कर आ रहे एक युवक की पत्नी बीच सड़क गिर गई। जो पीछे से आ रही ट्रक की जद में आ गई। जिसमे मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी हो कि वाराणसी के लक्सा थाना अंतर्गत औरंगाबाद निवासी गुरु प्रसाद चौरसिया अपनी पत्नी शर्मिला (40) को लेकर गोपीगंज थाना क्षेत्र के थानीपुर अपने साढू राजकुमार चौरसिया के यहां जा रहे थे। जैसे ही वे औराई चौराहे से सौ मीटर आगे बढ़े इंटर कॉलेज के सामने सर्विस लेन पर फैले पानी में स्कूटी संभाल न पाए और पत्नी नीचे गिर पड़ी। हादसे को देख कर आम लोगों का दिल दहल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के शरीर का आधा हिस्सा ट्रक में फंस कर काफी दूर तक चला गया। मृतक का पति जो स्कूटी चला रहा था कैंट थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। मौत से पति का रो रो कर बुरा हाल हो गया। औराई पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें