फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान खोलवाने पहुंची पुलिस के सामने तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में हैंडपंप से पानी भरने व दीवार बनाने के मुद्दे पर हुए विवाद में दोनों गुटों में मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ हुई थी। उसके बाद से दुकान बंद थी। शनिवार की शाम को दूकान खोलवाने के लिए पहुंची पुलिस के सामने ही मनबढ़ों ने दूकान में जमकर तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने 16 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मधुपुर चौराहे पर विजय मोदनवाल की मिठाई की दुकान है। 17 जून को विजय मोदनवाल के घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने व दुकान के बगल दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। उसमें एक पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार की शाम को थानाध्यक्ष अनिल सिंह व दर्जनों सिपाहियो की मौजूदगी मे विजय मोदनवाल अपनी मिष्ठान की दूकान खोल रहे थे। दूकान खुलता देख कई महिलाएं व पुरुष लाठी डंडो के साथ धावा बोल दिए। दूकान मे तोड़ फोड़ करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।बढ़ते हंगामे को देखकर पुलिस लाचार दिखी। देर रात विजय मोदनवाल की तहरीर पर पुलिस ने चन्द्रावती, संगीता, गीता, रीता, जोखन, मक्खन, निर्मला, शिवकली, सोना देवी, कलुआ, उमा देवी, नवरंगी, दुर्गावती, सरिता, कुसुम व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें