फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पांच माह पूर्व औराई में हुई घी से भरे ट्रक लूट मामले में जनपद क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस के साझा प्रयासों को भारी सफलता मिली है। गत दिनों लूट में शामिल एक सदस्य के हत्थे चढ़ते ही पुलिस बाकी लुटेरों को भी गिरफ्तार करने में सफल हुई है। हालांकि उक्त मामले में सफलता हाथ लगने की बात तो पुलिस ने कबूली है लेकिन कहा कि अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के औराई क्षेत्र से पांच माह पूर्व घी से भरा ट्रक लुटेरों ने लूट लिया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से सक्रिय क्राइम ब्रांच को तब जाकर सफलता मिली जब लूट में शामिल एक की गिरफ्तारी हो सकी। बताया जाता है कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भदोही के एक गोदाम में छापा मार कर काफी माल बरामद कर लिया। इसके अलावा मड़ियाहूं पुलिस के सहयोग से नवोदय विद्यालय समीप एक गोदाम मे भी छापा मारा तो वहां भी माल बरामद हुआ। इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक कुछ बताने से कतरा रही है। कोतवाल श्रीकांत राय ने कहा कि भारी सफलता की ओर बढ़ गए हैं। एक दो दिन में पूरे मामले का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें